नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। समय और वेन्यू तय हो चुका है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए देश और विदेश से कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। हालांकि, इन 574 खिलाड़ियों में से सिर्फ 204 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा, जिसमें भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है।
अर्जुन तेंदुलकर पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। अर्जुन को साल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला था। हालांकि, इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है, लेकिन ऐसी पूरी संभावना है कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम मेगा ऑक्शन में जरूर अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार उनकी कीमत काफी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कितनी है अर्जुन की मेगा ऑक्शन के लिए बेस प्राइस।