
Highest scoring optional subject in UPSC: यूपीएससी मेन्स में ऑप्शनल सब्जेक्ट कैसे चुनें? किन यूपीएससी ऑप्शनल विषयों में सबसे ज्यादा नंबर मिलते हैं? समझिए इस खबर में दी गई लिस्ट से जिसमें बताया गया है कि वो कौन से UPSC Optional Subjects हैं जिनमें सक्सेस रेट ज्यादा है। ऑप्शनल पेपर चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?
Which optional subject can get maximum marks in upsc civil sevice exam? संघ लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल जरूर होता है। यूपीएससी ऑप्शनल सब्जेक्ट को लेकर। यूपीएससी मेन्स में वैकल्पिक विषय की परीक्षा होती है। अभ्यर्थियों को खुद इसका चुनाव करना होता है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि कैंडिडेट UPSC Optional Subject सेलेक्ट कैसे करें? कौन सा विषय उन्हें यूपीएससी आईएएस एग्जाम में ज्यादा नंबर दिलाएगा? तो आइए इस सवाल का जवाब समझने की कोशिश करते हैं।
इस आर्टिकल में उन यूपीएससी ऑप्शनल सब्जेक्ट्स की लिस्ट दी गई है जिनमें बीते वर्षों में सबसे ज्यादा सक्सेस रेट रहा है। यानी इन विषयों के साथ यूपीएससी मुख्य परीक्षा देने वाले उम्मीदवार दूसरों से ज्यादा संख्या में इस टफ एग्जाम को क्रैक करने में सफल रहे। ये लिस्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट पर आधारित है।
UPSC Optional Subjects List
सबसे पहले नजर डाल लेते हैं उन विषयों पर जिनका विकल्प आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में मिलता है-
पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंसपब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनहिस्ट्रीज्योग्रफीजियोलॉजीएंथ्रोपोलॉजीजूलॉजीकॉमर्स एंड अकाउंटेंसीबॉटलीएग्रीकल्चरकेमिस्ट्रीइकोनॉमिक्ससिविल इंजीनियरिंगएनिमल हसबेंडरी एंड वेटनरी साइंसइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगमैथ्सलॉमैनेजमेंटफिलॉसफीसाइकोलॉजीमैकेनिकल इंजीनियरिंगफीजिक्समेडिकल साइंससोशियोलॉजीस्टैटिस्टिक्सलिटरेचर (हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, उर्दू, मैथिली, बोडो, मलयालम, डोगरी, कश्मीरी, मणिपुरी, मराठी, कोंकणी, उड़िया, पंजाबी, संथाली, नेपाली, सिंधी)
UPSC Optional Paper Success Rate
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले संस्थान दृष्टि आईएएस की रिपोर्ट के मुताबिक CSE Optional Subjects का सक्सेस रेट 2019 में कुछ इस प्रकार रहा-
ऑप्शनल पेपर | अपीयर हुए | पास हुए (%) |
एग्रीकल्चर | 124 | 10.5 |
एनिमल हसबेंडरी एंड वेटनरी साइंस | 16 | 18.8 |
एंथ्रोपोलॉजी | 1189 | 9.1 |
बॉटनी | 28 | 7.1 |
केमिस्ट्री | 156 | 8.3 |
सिविल इंजीनियरिंग | 146 | 10.3 |
कॉमर्स एंड अकाउंटेंसी | 183 | 10.9 |
इकोनॉमिक्स | 243 | 10.7 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 200 | 8 |
ज्योग्रफी | 1916 | 5.5 |
जियोलॉजी | 300 | 0 |
हिस्ट्री | 751 | 6.8 |
लॉ | 186 | 10.2 |
मैनेजमेंट | 54 | 11.1 |
मैथ्स | 539 | 8.3 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 213 | 5.6 |
मेडिकल साइंस | 247 | 10.5 |
फिलॉसफी | 439 | 6.2 |
फीजिक्स | 165 | 7.3 |
पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस | 1662 | 8.2 |
साइकोलॉजी | 164 | 9.1 |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 705 | 8.2 |
सोशियोलॉजी | 1263 | 10 |
स्टैटिस्टिक्स | 2 | 0 |
जूलॉजी | 44 | 9.1 |
असमिया | 3 | 0 |
बंगाली | 1 | 0 |
इंग्लिश | 31 | 9.7 |
गुजराती | 85 | 3.5 |
हिन्दी | 191 | 6.8 |
कन्नड़ | 124 | 13.7 |
मैथिली | 53 | 3.8 |
मलयालम | 105 | 12.4 |
मणिपुरी | 7 | 0 |
मराठी | 6 | 0 |
उड़िया | 3 | 0 |
पंजाबी | 18 | 5.6 |
संस्कृत | 53 | 3.8 |
सिंधी | 2 | 50 |
तमिल | 77 | 6.5 |
तेलुगू | 32 | 3.1 |
उर्दू | 18 | 11.1 |
यूपीएससी ऑप्शनल सब्जेक्ट जिनमें ज्यादा नंबर मिलते हैं

नोट: तो देखा आपने। सिर्फ दो साल में ही टॉप यूपीएससी ऑप्शनल सब्जेक्ट लिस्ट में कितना अंतर है। इसलिए यूपीएससी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप किसी और को देखकर या किसी ट्रेंड को देखकर अपना ऑप्शनल पेपर न चुनें। आप किस विषय में कितना अच्छा स्कोर कर सकते हैं, ये आपमें उस विषय की समझ, नॉलेज और रुचि पर निर्भर करता है। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों तरह के सब्जेक्ट्स में अच्छे मार्क्स हासिल किए जा सकते हैं। आप वही चुनें जिसमें आपका कॉन्फिडेंस सबसे मजबूत है।
