
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2024) का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के कार्यालय : राजीव गांधी विद्या भवन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कॉलोनी, सिविल लाइंस, अजमेर द्वारा किया जाएगा। ऑन– लाइन आवेदन प्रक्रिया:- REET के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑन– लाइन वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी लिंक REET 2024 पर भरे जाएंगे।
परीक्षा का शुल्क पात्रता के अनुसार निर्धारित किया गया है जो कि निम्नानुसार है –
लेवल 1 | 550/- |
लेवल 2 | 550/- |
लेवल 1 व 2 | 750/- |
विशेष ज्ञातव्य:- प्रत्येक लेवल के आवेदक के पास वांछित शैक्षिक योग्यताएं होना आवश्यक है।
आवेदन फॉर्म से लेकर परीक्षा आयोजन तक की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ निम्नानुसार समायोजित किया गया है।
आवेदन तिथि | 16-12-2024 से | 15-01-2025 तक |
प्रवेश पत्र डाउनलोड | 19-01-2025 | से प्रारम्भ |
परीक्षा तिथि | 27-02-2025 | परिवर्तनशील |

✌️✌️