
10 साल तक इस आवास में रहे डॉ. मनमोहन सिंह
लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3, करीब 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास रहा। सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। तीन एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-8 बंगले में सिंह तब आए थे जब मई 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 7 रेसकोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) रहने पहुंचे और सिंह 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में। सिंह से पहले, यह बंगला दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक आवास था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था। दीक्षित का साल 2019 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
क्रिकेट टीम ने यूं दिया डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मान
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का चले जाना देश के लिए बड़ी हानि है। वह नए मंत्रियों को मार्ग दिखाते थे। दुनिया से एक बड़ा अर्थशास्त्री चला गया है।
Manmohan Singh Death: नीतीश कुमार ने भी दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वह एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।”
Manmohan Singh Death: AIIMS से घर पहुंचा पार्थिव शरीर, दी जाएगी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
Manmohan Singh Death news live: कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री रहते हुए तब उन्होंने जो किया, आज उसी की नींव पर हम देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इतने मध्यम वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने सूचना के अधिकार से लेकर भोजन, स्वास्थ्य का अधिकार देश को दिया।
Manmohan Singh passed away LIVE: भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता थे मनमोहन
Manmohan Singh Death news live: मनमोहन का निधन बड़ी क्षति- राष्ट्रपति मुर्मू
Manmohan Singh Death news live: राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन तथा उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Manmohan Singh Death news live: अडानी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
Manmohan Singh Death news live: उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। अडानी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में लिखा, “इतिहास 1991 के आर्थिक सुधारों में डॉ. मनमोहन सिंह की महती भूमिका के लिए उन्हें हमेशा सम्मान देगा। उनके सुधारवादी कदमों से भारत को एक नया रूप मिला और देश ने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोलें।”
Manmohan Singh Death news live: राहुल गांधी ने पूर्व पीएम के परिवार से फोन पर बात की
Manmohan Singh Death news live: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। तमाम दिग्गज नेता उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के परिवार से फोन पर बात की और उनके सांत्वना दी।
Manmohan Singh Death news live: सीतारमण बोलीं- बेहद मृदुभाषी और सौम्य थे मनमोहन सिंह
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आज कहा कि 1991 का मील का पत्थर बजट पेश कर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने वाले डॉ सिंह सभी के द्वारा सम्मानित, वे मृदुभाषी और सौम्य थे।
Manmohan Singh Death news live: सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
Manmohan Singh Death news live: भारत सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। कल सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Manmohan Singh Death news live: जब मनमोहन सिंह और सुषमा स्वराज में हुआ शायरी ‘दंगल’
Manmohan Singh Death news live: मनमोहन सिंह दो बार देश के पीएम रहे। मनमोहन सिंह लोग उनके सरल व्यवहार और आर्थिक दिग्गज के रूप में जानते हैं। सुषमा स्वराज और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हुई शेरो-शायरी अब भी लोग याद करते हैं।
Manmohan Singh Death news live: मैंने अपना मार्गदर्शक खो दिया- राहुल गांधी

Manmohan Singh Death news live: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दिग्गज नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम के निधन पर कहा कि मैंने अपना मार्गदर्शक खो दिया है।
Manmohan Singh Death news live: मध्यम वर्ग के हितैषी थे मनमोहन सिंह- हरीश रावत
Manmohan Singh Death news live: कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री रहते हुए तब उन्होंने जो किया, आज उसी की नींव पर हम देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इतने मध्यम वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने सूचना के अधिकार से लेकर भोजन, स्वास्थ्य का अधिकार देश को दिया।
Manmohan Singh passed away LIVE: भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता थे मनमोहन- नड्डा
Manmohan Singh passed away LIVE: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर सिंह का निधन राष्ट्र के लिए बहुत भारी क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता थे। अपने लंबे सामाजिक जीवन में उन्होंने आम जनजीवन के लिए काम किया। वह समाज के निचले वर्ग की आवाज रहे। उनके नेतृत्व में उन्हें पार्टी से अपार लोकप्रियता दिलाई। भाजपा नेता ने कहा कि डॉक्टर सिंह आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों तथा मित्रों के साथ हैं।”
Manmohan Singh passed away LIVE: मनमोहन सिंह के नेतृत्व का हिस्सा होने पर गर्व है- खरगे
Manmohan Singh passed away LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर खरगे ने कहा, ‘‘मैं एक वरिष्ठ सहकर्मी, एक सौम्य बुद्धिजीवी और एक विनम्र व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया, जो अटूट समर्पण के साथ आगे बढ़े।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे श्रम मंत्री, रेल मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा होने पर गर्व है।’’
Manmohan Singh passed away LIVE: मनमोहन सिंह ने विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले- धनखड़
Manmohan Singh passed away LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कहा कि मनमोहन सिंह ने साहसपूर्वक हमारे देश को एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से बाहर निकाला तथा विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले ।
Manmohan Singh passed away LIVE: प्रियंका गांधी- उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसे राजनेता बहुत कम हुए हैं, जिन्हें राजनीति में अत्यधिक सम्मान मिला है। वाड्रा ने कहा, “राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी और वे हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे, जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं, क्योंकि वे अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रहे।”
Manmohan Singh passed away LIVE: खरगे ने मनमोहन सिंह के निधन पर क्या कहा
Manmohan Singh passed away LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि निश्चित तौर पर इतिहास दयालुता के साथ उनका मूल्यांकन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है।