
इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं जिसमें पार्टी के छोटे स्तर के संगठनात्मक चुनाव सबसे पहले हुए हैं जिसके तहत मंडल अध्यक्षों को चुना गया है। बाद में जिला स्तर, राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। बाड़मेर जिले के जिला चुनाव प्रभारी व राज्य सरकार के मंत्री रामगोपाल सुथार ने 6 जनवरी 2025 को बाड़मेर जिले के अपने सभी 13 मंडलो के मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न करवाया गया गौरतलब है कि ये सभी 13 मंडल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा जिला मंत्री ललित बोथरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिला चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार ने सभी ने सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की विस्तृत सूची इस प्रकार है –
क्रम संख्या | मंडल का नाम | मंडल अध्यक्ष का नाम |
1 | बायतू मंडल | हनुमान राम जाणी |
2 | बाटाडू मंडल | मगराज सहूं |
3 | पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल | सवाई सिंह भाटी |
4 | गिड़ा मंडल | देवाराम मूंड |
5 | पाटौदी मंडल | पुखराज प्रजापत |
6 | बाड़मेर गादान मंडल | स्वरुप सिंह लंगेरा |
7 | बाड़मेर ग्रामीण मंडल | दमाराम लेघा |
8 | चवा मंडल | नरपत सिंह |
9 | अंबेडकर मंडल | ओमप्रकाश भील |
10 | जसनाथ मंडल | कैलाश बेनिवाल |
11 | धनाऊ मंडल | लूणाराम मेघवाल |
12 | साता मंडल | बांकाराम देवासी |
13 | भाडखा मंडल | प्रेम कुमार कुमावत |
साथ ही मंडल प्रतिनिधि के रूप में बायतु से गणेश शर्मा, बाटाडू से दामोदर लेघा , पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल से मूलाराम बैरड, गिड़ा से चुतराराम सुथार, अंबेडकर मंडल से भारथा राम , जसनाथ मंडल से मदन लाल सोनी, पाटोदी मंडल से गेनाराम प्रजापत, बाड़मेर गादान से मांगीलाल जैन , बाड़मेर ग्रामीण से रुखाराम, धनाऊ से धर्म सिंह राजपुरोहित, साता से नैनाराम प्रजापत व भाडखा मंडल से नेनाराम को सदस्य निर्वाचित किया गया है।