RBSE 12th Board Exam Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा टाइम टेबल घोषित,यहां से करें डाउनलोड

RBSE 12th Board Exam Time Table 2025 : राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा टाइम टेबल घोषित , यहां से करें डाउनलोड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान के द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा 12 बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। 12वी बोर्ड की अंतिम परीक्षा 05 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। हम आपको बताना चाहेंगे कि पूर्व में जारी 12वी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल REET अध्यापक पात्रता परीक्षा के कारण परिवर्तित कर दिया गया है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा 12वी बोर्ड परीक्षाओं का विस्तार टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 6 मार्च 2025 को मनोविज्ञान विषय से परीक्षा शुरू की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। 12वी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

RBSE 12th Board Exam Time Table 2025 Overview

Board NameRajasthan Board Of Secondary Education (RBSE)
Exam NameRBSE 12th Board Exam 2025
Class12th
Passing PercentageMinimum 33%
Exam Start Date06 Mrch 2025
Last Exam Date05 April 2025
Official WebsiteRajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 12th Board Exam Time Table 2025 Detail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा रीट परीक्षा के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं में शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा पूर्व में जारी 12वी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल परिवर्तन कर दिया गया है। अब 12वी बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होगी अंतिम परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

फरवरी माह में रीट परीक्षा का आयोजन होने के कारण 12वी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अब परीक्षा में और अधिक तैयारी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। दरअसल पूर्व में रीट परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 12वी बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को रीट परीक्षा की नोडल एजेंसी बनाने के कारण अब बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से आयोजित की जाएगी।

RBSE 12th Board Exam Time Table 2025

दिनांकवार विषय
6 मार्च 2025गुरुवारमनोविज्ञान
7 मार्च 2025शुक्रवारचित्रकला
8 मार्च 2025शनिवारभूगोल/ लेखा शास्त्र/ भौतिक विज्ञान
10 मार्च 2025सोमवारअंग्रेजी अनिवार्य
11 मार्च 2025मंगलवारऑटोमोटिव / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य / स्वास्थ्य देखभाल  / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT & ITes) / फुटकर बिकी / ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रेवल एंड ट्यूरिज्म) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग / इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (इलैक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स) / कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली)  / प्लम्बर  / टेलीकॉम
12 मार्च 2025बुधवारलोक प्रशासन
15 मार्च 2025शनिवारसंस्कृतम् प्रथम प्रश्न पत्र
17 मार्च 2025सोमवारदर्शनशास्त्र या सामान्य विज्ञान
18 मार्च 2025मंगलवारअर्थशास्त्र / शीघ्र लिपि हिंदी / शीघ्र लिपि अंग्रेजी / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान
21 मार्च 2025शुक्रवारपर्यावरण विज्ञान
22 मार्च 2025शनिवारसंस्कृत साहित्य संस्कृत वाङ्ग्मय
24 मार्च 2025सोमवारहिंदी अनिवार्य
25 मार्च 2025मंगलवारगृह विज्ञान
26 मार्च 2025बुधवारशारीरिक शिक्षा
27 मार्च 2022गुरुवारसमाजशास्त्र
28 मार्च 2025शुक्रवारविज्ञान भू विज्ञान कृषि विज्ञान
29 मार्च 2025शनिवारगणित
1 अप्रैल 2025मंगलवारऋग्वेद / शुक्ल यजुर्वेद / कृष्ण यजुर्वेद / सामवेद / अथर्ववेद  / न्याय दर्शन / वेदान्त दर्शन / मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन / वल्लम दर्शन / सामान्य दर्शन/ रामानन्द दर्शन/ व्याकरण शास्त्र / साहित्य शास्त्र / पुराणेतिहास / धर्मशास्त्र/ ज्योतिष शास्त्र/ सामुद्रिक शास्त्र/ वास्तुविज्ञान/ पौरोहित्य शास्त्र
2 अप्रैल 2025बुधवारअंग्रेजी साहित्य / टंकण लिपि हिंदी
3 अप्रैल 2025गुरुवारइतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान / रसायन विज्ञान
4 अप्रैल 2025शुक्रवारकंप्यूटर विज्ञान/ इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज
5 अप्रैल 2025शनिवारहिन्दी साहित्य  / उर्दू साहित्य/ सिन्धी साहित्य / गुजराती साहित्य / पंजाबी साहित्य / राजस्थानी साहित्य / फारसी / प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी)  (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारम्भ किया जाये।)

How To Download Rbse 12th Board Exam Time Table 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 12वी कक्षा बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर लेना है।

यहां होम पेज पर आपको न्यूज़ अपडेट की क्षेत्र पर क्लिक करना है।यहां राजस्थान बोर्ड 12वी टाइम टेबल 2025 पर क्लिक कर देना है।

ऐसे करने से आपकी स्क्रीन पर 12वी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल ओपन हो जाएगा।अपनी सुविधा के लिए इसका एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लेना है।

और यह भी देखे-RBSE 10th Board Exam Time Table 2025:https://newsindiaa.com/polular/prakash/6743/

Leave a Reply