CG Politics: मंत्री बनेंगे ये दो विधायक? 23 नंवबर के बाद सीएम कर सकते हैं नाम की घोषणा, इस पैटर्न में होगा कैबिनेट विस्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटिंग के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट में किन मंत्रियों को शामिल किया जाएगा इसकी घोषणा सीएम विष्णुदेव साय 23 नवंबर के बाद कर सकते हैं। 23 नवंबर को उपचुनाव को रिजल्ट घोषित होगा। इसके बाद सीएम नाम की घोषणा कर सकते हैं। विष्णुदेव साय की कैबिनेट में दो मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में मंत्री पद के लिए शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply