यह रही आज, 19 जनवरी 2025, रविवार की मुख्य बड़ी खबरें:

1. प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ का 118वां एपिसोड: यह 2025 का पहला एपिसोड है, जो 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए आज प्रसारित होगा।

2. PM ने स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे: 65 लाख कार्ड बांटे, 2.25 करोड़ संपत्ति दस्तावेज सौंपे। UN द्वारा संपत्ति अधिकारों पर जोर दिए जाने का किया जिक्र।

3. अमित शाह का आंध्र प्रदेश दौरा: आज एनआईडीएम और एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन करेंगे।

4. किसानों और केंद्र की बैठक: 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों संग वार्ता होगी। डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर सहमति जताई।

5. RSS पर राहुल गांधी का निशाना: पटना में उन्होंने महात्मा गांधी और आंबेडकर की विचारधारा को खत्म करने के आरोप लगाए।

6. दिल्ली विधानसभा चुनाव: 1,040 उम्मीदवार मैदान में, 477 नामांकन खारिज। 20 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि।

7. महाराष्ट्र में मंत्रियों की जिम्मेदारी: देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री, एकनाथ शिंदे ठाणे और मुंबई, अजित पवार बीड और पुणे संभालेंगे।

8. सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार: आरोपी बार में काम करता था। छत्तीसगढ़ में भी एक संदिग्ध पकड़ा गया।

9. कोलकाता रेप-मर्डर केस: संजय रॉय दोषी करार, सजा 20 जनवरी को सुनाई जाएगी।

10. नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी यादव का तंज: “आप मुख्यमंत्री हैं, महिला फैशन डिज़ाइनर नहीं।”

11. 128 साल के स्वामी शिवानंद: हर कुंभ में 100 वर्षों से शामिल हो रहे, युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया।

12. ईरान में हिंसा: सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को उड़ाया।

13. दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2 दिन बाद बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना।

14. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शमी की वापसी, बुमराह और 4 ऑलराउंडर टीम में शामिल। कप्तान रोहित ने इसे टीम के लिए फायदेमंद बताया।

==============================

Leave a Reply