Windows 10 का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों कंप्यूटर हो जाएंगे ‘कबाड़’, Microsoft ने जारी किया अपडेट

Microsoft Office पर भी पड़ेगा असर

14 अक्टूबर 2025 के बाद माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। खासकर विंडोज 10 डिवाइस पर इसका यूज नहीं होगा। माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्लीकेशन का डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए आपको विंडोज 11 में अपडेट करना होगा। कंपनी ने इसको लेकर सफाई भी दी है। ऑफिस वर्जन पर इसकी घोषणा की गई है। इसमें ऑफिस 2024, ऑफिस 2021, ऑफिस 2019 और ऑफिस 2016 को भी शामिल किया गया है और इस पर भी इसका असर दिखाई देगा। यानी इन वर्जन पर अपडेट हासिल नहीं मिलने वाला है या विंडोज 10 डिवाइस का टेक्निकल सपोर्ट भी नहीं मिलने वाला है।

Microsoft ने जारी किया नया अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से यूजर्स को पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। बिना सपोर्ट के भी ये पहले की तरह ही काम करती रहेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हम यूजर्स से कहना चाहते हैं कि वह विंडोज 11 में अपग्रेड करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो सिस्टम की परफॉर्मेंस पर इसका असर नजर आने वाला है। कंपनी ने अलग से सपोर्ट डॉक्यूमेंट भी जारी किया है। यानी यूजर्स के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से यूजर्स को पहले ही इसको लेकर चेतावनी दे दी गई है। हालांकि इसकी दर काफी कम नजर आ रही है क्योंकि दुनियाभर में केवल 35 प्रतिशत ही विंडोज यूजर्स विंडोज़ 11 का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Windows 10 का यूज काफी यूजर्स करते हैं। दुनियाभर में करीब 62 प्रतिशत यूजर्स विंडोज़ 10 का यूज करते हैं। यानी इसका सीधा असर ऐसे यूजर्स पर पड़ने वाला है। लेकिन इससे पहले ही उन्हें विंडोज़ के अपडेटेड वर्जन को डाउनलोड करना होगा। अपडेट नहीं होने के बाद ये सिस्टम कबाड़ हो जाएंगे।

Leave a Reply