
खुद को भी किया शूट, थाने से 100 मीटर दूर की घटना; चित्तौड़गढ़ अस्पताल के सारे गेट किए बंद बेगू/चितोड़गढ़ चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल से दोनों कॉन्स्टेबलों को उदयपुर रेफर कर दिया।
चित्तौड़गढ़ में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। बेगूं थाने से महज 100 मीटर दूर किराए के मकान में सोमवार शाम 6:30 बजे यह घटना हुई। कॉन्स्टेबल डीएसपी अंजलि सिंह का गनमैन है।
दोनों कॉन्स्टेबल प्रोबेशन पर है और एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए से रहते हैं। रोल कॉल के बाद सियाराम अपने कमरे में सर्विस पिस्टल लेकर बैठा था। जैसे ही पूनम उसके कमरे पर पहुंची, सियाराम ने उसके सीने में गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में दोनों को ICU में एडमिट करवाया गया था।घटना की सूचना पर कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी सुधीर चौधरी समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल के सारे गेट बंद कर दिए गए हैं। दोनों कॉन्स्टेबलों की हालत गंभीर होने के कारण उदयपुर रेफर किया गया है।गोली महिला कॉन्स्टेबल के सीने के पार हुईबेगूं अस्पताल के डॉ वैभव सुराणा ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल के गोली बाईं तरफ सीने से पार हो गई।
》बताया गया कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला कॉन्स्टेबल दिव्या सिंह बेहोश हो गई।
इसे बेगूं अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि दिव्या भी उसी मकान में किराए से रहती है। सियाराम और पूनम को गोली लगने से लहूलुहान हालत में दिव्या ने देखा तो वह बेहोश हो गई। घटना स्थल वाले मकान पर पुलिस तैनात की गई है। कॉन्स्टेबल सियाराम कोटा का रहने वाला है और महिला कॉन्स्टेबल पूनम दौसा जिले की बताई जा रही है।
एसपी बोले- दोनों में क्या विवाद था?, जानकारी जुटाई जा रही है
चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने कहा- बेगूं में हमारे में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। दोनों को सीरियस हालत में चित्तौड़गढ़ लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों में क्या विवाद था? इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में लग गई है।