
विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एमएस कृष्णा का सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कृष्णा उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। कांग्रेस के दिग्गज नेता एमएस कृष्णा साल 2017 में भाजपा से जुड़ गए थे। 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में जन्मे कृष्णा महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे।