उत्तर प्रदेश | अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो सरकारी क्षेत्र में उच्च वेतन वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
मुख्य जानकारी:
कुल पद | 661 |
पद का नाम | स्टेनोग्राफर |
आवेदन शुरू | 26 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2025 |
आवेदन शुल्क | ₹25 |
मासिक वेतन | ₹29,200-₹92,300 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upsssc.gov.in |
पात्रता मापदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। UPSSSC PET 2024 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए। NIELIT CCC परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग और 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी स्टेनोग्राफी स्पीड अनिवार्य है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु – 18 वर्ष, अधिकतम आयु – 40 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: 1. लिखित परीक्षा, 2. स्किल टेस्ट, 3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन-
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
upsssc.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें।
3. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
4.ऑनलाइन माध्यम से ₹25 आवेदन शुल्क जमा करें।
5. फाईनल सबमिट करके आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
विशेष जानकारी:
यह भर्ती प्रक्रिया UPSSSC के माध्यम से सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अधिक जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।