
रामसर | निकटवर्ती मापुरी गाँव में आज सक्रिय समूह सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें युवा,युवतियों,महिलाओं के साथ थार विकास सेवा संस्थान बुठीया, नेहरू नव युवक मण्डल रोहिड़ी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान थार विकास सेवा संस्थान बुठीया के संस्थापक रमेश कुमार ने स्तन पान के बारे में जानकारी दी। बालिका शिक्षा व महिलाओं, बालिकाओं, दलितों और अल्पसंख्यक मुस्लिम के साथ होने वाले भेदभाव छुआछूत ,गैर बराबरी का होना के मुद्दों पर परिचर्चा व समझ विकसित करने का प्रयास किया। संस्थान के सचिव सदाम खान मापुरी ने पंचायती राज संस्थाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने, समान भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं व बालिकाओं के हक व अधिकार, कानूनी सलाह, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण,शिक्षा रोजगार, स्वास्थय, संविधान उद्देशिका, मूलभूत, सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, समाजिक सुरक्षा योजनाओं, मौलिक अधिकार के बारे मे जानकारी दी। बरकत खान समेजा राणासर ने कहा कि सूचना का अधिकार, महिला घरेलू हिसा कानून, महा नरेगा योजना, महिला स्वरोजगार, जेंडर समानता, लिंग भेद, संगठन के बारे में जानकारी दी। बसीर खान ईटादा ने सक्रिय समूह के सदस्यों की भागीदारी, ग्राम स्तरीय मुख्य समस्याओं के समाधान, खाद्य सुरक्षा, पालनहार योजना, पेंशन, पेयजल, योजनाओं, महिला संबंधी मुद्दों पर परिचर्चा समझ विकसित किया। भंवरा राम ने बताया कि बालिका शिक्षा, समूह सदस्यों, समूह के उद्देश्यों के बारे में समझाया गया और घरेलू हिंसा, महानरेगा योजना के बारे मे जानकारी दी। अजीज खान मिनानी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन, कृषि, सामाजिक कुरीतियों में कमी लाने के बारे में जानकारी दी। समाज सेवी इमदाद खान नोहड़ी ने कहा कि सगठन मजबूती, हमारा जीवन अनमोल, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण युक्त भोजन, समता, बंधुता, समानता, नशा मुक्ति, आयुष्मान भारत योजना,जन धन योजना, के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया।
अच्छी पहल है ✌️