गडरारोड में ग्राम शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

गडरारोड | ग्राम शिक्षा समितियों की बैठक कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्थानीय विद्यालय रा उ प्रा वि सगोरालिया, चंदनिया में नेहरू नव युवक मण्डल रोहिड़ी द्वारा आयोजित किया गया! कार्यक्रम में फेलो धुड़ी देवी ने महिला शिक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की । विद्यालय के प्रधानाध्यक हठुराम सेजू ने महिला बालिका शिक्षा के पिछड़ेपन पर चिंता व्यक्त कर अन्य देशों में महिलाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई उन्नति पर बात रखी। अन्य विद्यालय के शिक्षकों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में वार्तालाप की।


योगेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि संविधान उद्देशिका, महिलाओं, बालिकाओं, दलितों, अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं व बालिकाओं को पंचायती राज संस्थाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने, समान भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं बालिकाओं के हक अधिकार, शिक्षा रोजगार, स्वास्थय एवं चिकित्सा, मूलभूत सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, समाजिक सुरक्षा योजनाओं, मौलिक अधिकार, सूचना का अधिकार, माहनरेगां, महिला स्वरोजगार, महिला हिंसा, जेंडर समानता, लिंग भेद, संगठन के बारे में जानकारी दी।
घनश्याम कोडेचा द्वारा गठित सक्रिय समूह के सदस्यों की भागीदारी, ग्राम स्तरीय मुख्य समस्याओं के समाधान, खाद्य सुरक्षा, पालनहार योजना, पेंशन, पेयजल, योजनाओं, महिला संबंधी मुद्दों पर परिचर्चा कर समझ विकसित की।


जमील खान ने बालिका शिक्षा, समूह सदस्यों समूह के उद्देश्यों के बारे में समझाया। नोरतमल ने बताया कि “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” कार्यक्रम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों में कमी लाने, सगठन मजबूती, हमारा जीवन अनमोल, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्टेट ओपन में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, धूडी देवी, कुमारी हीना ने गांव में फेलो मेंटर की भूमिका निभा कर काम कर रही हैं। हम सब सहयोग योगदान देवे और पोषण युक्त भोजन , समता, बंधुता, समानता के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। मीरखा राम ने बालिका शिक्षा, साईबर जागरूकता, परिवहन सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply